सिरमौर की आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 04 जून (हि.स.)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए है।

उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायत समिति नाहन के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) नाहन, पांवटा साहिब के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) पांवटा सहिब, कमरऊ स्थित तिलोरधार के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) कफोटा, शिलाई के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) शिलाई, पच्छाद के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) पच्छाद, राजगढ़ के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0)राजगढ़, संगडाह के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) संगडाह तथा पंचायत समिति ददाहू के लिए तहसीलदार ददाहू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आदेशों में बताया गया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी इस प्रक्रिया के दौरान पीठासीन अधिकारी को पूर्ण सहयोग करेंगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story