सिद्धपीठ त्रिलोकपुर में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब

WhatsApp Channel Join Now
सिद्धपीठ त्रिलोकपुर में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब


नाहन, 26 मार्च (हि.स.)। उतर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मंदिर है जहां पर इन दिनों चैत्र नवरात्र के चलते लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और माता के दर्शनों के साथ साथ इस अवसर पर चैत्र मेले में भी पहुंच रहे हैं। माता दुर्गा अपने बाल रूप में पिंडी में यहां विराजमा है और हर वर्ष चैत्र एवं आश्विन नवरात्र पर यहाँ प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, उतर प्रदेश और दिल्ली आदि से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

यह प्राचीन सिद्धपीठ 1573 से स्थापित है और ऐसा माना जाता है कि माता बाला सुंदरी यहाँ पर स्थानीय बनिया की नमक की बोरी में देवबंद से आई थीं। और फिर उस दुकानदार को चमत्कार हुआ कि उसका नमक खत्म ही नहीं हो रहा था।तब माता दुर्गा ने स्वपन में उसे दर्शन दिए और मंदिर बनाने को कहा। दुकानदार अगले दिन तत्कालीन रियासत सिरमौर के राजा के यहाँ पहुंचा और सारी बात बताई। रात को राजा को भी माता ने स्वपन में आकर कहा कि मैं देवबंद से आई हूं और त्रिलोकपुर में मेरा मंदिर बनाया जाए।तब राजा ने यह मंदिर बनवाया। आज भी बनिया परिवार के लोग मंदिर मे आरती पूजा करते हैं।

अब यहाँ पर न्यास बनाया गया है जोकि मंदिर की देखभाल इत्यादि कार्य करता है। यहां पर न्यास की और से श्रद्धालुओं की सुविधा का प्रबंध किया जाता है। नवरात्र पर लाखों लोग यहां दर्शनों को पहुंचते हैं और करोड़ों का चढ़ावा, सोना, चांदी यहां चढ़ता है।

चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर माता बाला सुंदरी मंदिर न्यास के संयुक्त सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान विशेष पूजा अर्चना में पहुंचे और मेला प्रबंधों की समीक्षा भी की।

एसडीएम राजीव संख्यान ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर यूं तो प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना जाना जारी रहा है लेकिन आज अष्टमी को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रात्रि को शिव मंदिर तालाब के पास देसी घी के 3 हजार दिए जलाकर माता गौरा की महा आरती भी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story