शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 6 पद

WhatsApp Channel Join Now


नाहन, 06 अक्टूबर (हि.स.)। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई जिला सिरमौर, के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी सह प्रीस्कूल्स (आंगनवाड़ी केन्द्रों) में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के छह रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिनमें ग्राम पंचायत पोहटा मानल के अंतर्गत आने वाले मुनई बेलाड़ी, भंगाटा, जुईनल आंगनवाड़ी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत बकरास का बम्बराड़, ग्राम पंचायत बेला का बशवा और ग्राम पंचायत काण्डो भटनोल का भटनोल आंगनवाड़ी केन्द्र शामिल है। संबंधित क्षेत्र की सामान्य निवासी इच्छुक महिलाएं (विवाहित/अविवाहित) सादे कागज पर स्वयं सत्यापित दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई के कार्यालय में 24 अक्तूबर, 2026 सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकती है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 03 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उपमण्डल अधिकारी (ना0) शिलाई के कार्यालय में आयोजित किया

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक हिमाचल की स्थाई निवासी व उसी आंगनवाड़ी लाभान्वित क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story