शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन 30 हजार भक्तों ने टेका माथा, 9.90 लाख का चढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन 30 हजार भक्तों ने टेका माथा, 9.90 लाख का चढ़ावा


नाहन, 18 अक्टूबर (हि.स.)।प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मेले के आठवें दिन रविवार को दुर्गाष्टमी पर लगभग 30,000 श्रद्धालुओ ने माता के दरबार में शीश नवाया।

मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 9.90 लाख रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया।उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोक पुर में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन कर रहे हैं ,इस अवसर पर यहां पर मेले का भी आयोजन होता है जिसमे लोग भाग लेते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763187 Articles

Share this story