वोकेशनल टीचर्स का राज्य स्तरीय 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नाहन डाइट संस्थान में हुआ आरम्भ।
नाहन, 20 मार्च (हि.स.)। समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के वोकेशनल शिक्षकों को व्यवसायिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न व्यवसायिक विषयों के नियमों, कार्य प्रणाली बारे जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सशुक्रवार को सिररमौर जिला मुख्यालय नाहन के डाइट संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इसमें प्रदेश से चार जिलों से वोकेशनल टीचर्स भाग ले रहे हैं जिन्हें स्रोत व्यक्तियों द्वारा विशेषकर रिटेल और बैंकिंग सेक्टर बारे जागरूक किया जाएगा।
प्रभारी प्रशिक्षण शिविर डॉ आई डी राही ने बतायाकि प्रदेश में सभी वोकेशनल टीचर्स के लिए ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और इन्हें विभिन्न व्यवसायिक विषयों बारे बताया जा रहा है। पहला शिविर आज नाहन में आरंभ हुआ है और इसमें प्रदेश के 4 जिलों से वोकेशनल टीचर्स भाग ले रहे हैं। ये जागरूकता कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे और 30 मार्च तक इनका आयोजन किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

