राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता नाहन में हुई आरंभ

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता नाहन में हुई आरंभ


नाहन, 29 नवंबर (हि.स.)।

कुश्ती से युवाओं को जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से राज्य कुश्ती संघ अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। इसी कड़ी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से 250 के लगभग महिला पुरुष रैसलर भाग ले रहे हैं जोकि अपने अपने वर्गों में भाग ले रहे हैं। इस राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक नाहन अजय सोलंकी ने किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेसलिंग में हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश में भी बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि कुश्ती हमारा प्राचीन खेल है और आज भी इसमें कैरियर की अनेक संभावनाएं है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग वैसे भी मजबूत कद काठी के होते हैं और इस खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस खेल में और अधिक सुविधाएं प्रदान करने बारे सरकार के समक्ष विषय रखेंगे। सोलंकी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर कुश्ती जैसे खेलों से जोड़ने की आवश्यकता है।सोलंकी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर कुश्ती जैसे खेलों से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती को लोकप्रिय बनांने के प्रयास किये जाएंगे। हमारे यहां प्रतिभा की कमी नहीं है केवल मंच प्रदान करने की जरूरत है।

राज्य कुश्ती संघ के महा सचिव नरदेव शर्मा ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद वो लोग कुश्ती को लेकर प्रयास कर रहे हैं और अखाड़ों के माध्यम से इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।उन्होंने बतायाकि यह पहली बार हैकि नाहन में कुश्ती का इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है संघ का प्रयास रहेगा कि और अधिक कुश्ती की प्रतियोगिताएं यहां आयोजित की जाएं और कुश्ती को लोकप्रिय खेल के रूप में स्थापित किया जा सके

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story