राजेश धर्माणी स्वतंत्रता दिवस पर नाहन में करेंगे समारोह की अध्यक्षता
Aug 12, 2026, 18:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नाहन, 12 अगस्त (हि.स.)। आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 15 अगस्त को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 15 अगस्त को जिला सिरमौर के नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

