मेधावी विद्यार्थियों को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट नानक चंद ने प्रदान की 45 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

WhatsApp Channel Join Now
मेधावी विद्यार्थियों को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट नानक चंद ने प्रदान की 45 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि


नाहन, 17 नवंबर (हि.स.)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त ऑनरेरी लेफ्टिनेंट नानक चंद ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर सम्मानित किया।

नानक चंद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15,000-15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई।इसके अतिरिक्त नानक चंद ने विद्यालय के विकास कार्यों में सहयोग हेतु स्कूल प्रबंधन समिति को भी 1,100 रुपये की धनराशि भेंट की।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं एसएमसी सदस्यों ने नानक चंद के इस नेक कार्य और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

कोलर स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य ओमकार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष स्कूल के मेधावियों को इस प्रकार की धनराशि प्रदान की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778500 Articles

Share this story