माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 30 हजार लोगो ने किये दर्शन 

WhatsApp Channel Join Now
माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 30 हजार लोगो ने किये दर्शन 


माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 30 हजार लोगो ने किये दर्शन 


नाहन, 11 अक्टूबर (हि.स.)। आश्विन नवरात्र यानि शारदीय नवरात्र आरंभ हो गए हैं। जिसके चलते मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते उतर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में सुबह से लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है। रविवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नव्या। 16, 16, 500 की राशि चढ़ावे में प्राप्त हुई।

नाहन के साथ काला अंब से मात्र 5 किलो मीटर दूर है। माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर जोकि उतर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर नवरात्रि के दौरान मेले का भी आयोजन किया जाता है। इस स्थान पर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तराखंड से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

माता बाला सुंदरी मंदिर ट्रस्ट की और से मंदिर एवं मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और पुलिस ,होमगार्ड्स जवानों की तैनाती के साथ साथ सी सी टी वी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।

उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त बाला सुंदरी मंदिर ट्रस्ट प्रियंका वर्मा ने बताया कि मंदिर एवं मेला स्थल पर व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई है इसके इलावा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story