महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन


हमीरपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर वीरवार को जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन की ओर सुबह 8 बजे गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा, उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर, तहसीलदार सुभाष कुमार, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, नगर निगम के सहायक अभियंता अश्वनी ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य नेताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने राष्ट्र के लिए दोनों महान विभूतियों के योगदान का स्मरण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story