भाजपा ने लगाया विधायक नाहन  पर आचार  संहिता के उलंघन का लगाया आरोप 

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने लगाया विधायक नाहन  पर आचार  संहिता के उलंघन का लगाया आरोप 


नाहन, 27 मई (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुनाव प्रक्रिया चली हुई है जिसके चलते बुधवार को जिला में 90 पंचायतों में मतदान दूसरे चरण का होने जा रहा है। इनमे नाहन विकास खंड की 9 ग्राम सभाओं में भी मतदान बुधवार को होगा। इसी में शामिल है ग्राम पंचायत सैन की सैर। इस पंचायत को लेकर भाजपा ने चुनाव रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत की है कि जब प्रचार का समय समाप्त हो गया है लेकिन विधायक नाहन अजय सोलंकी आज भी सैन की सेर पंचायत में पब्लिक मीटिंग कर रहे हैं।

शिकायत में लिखा गया है कि 28 मई को होने वाले मतदान हेतु चुनाव प्रचार 26 मई को शाम पांच बजे समाप्त हो गया लेकिन विधायक नाहन 27 मई को भी पब्लिक मीटिंग कर रहे हैं यह आदर्श चुनाव संहिता का उललंघन है और इस पर कार्यवाई होनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story