पांवटा साहिब में प्रथम सिरमौर जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 12 सितंबर (हि.स.)।सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रथम सिरमौर जिला चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप की अध्यक्षता सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा जिला महासचिव राजबीर सिंह ने की।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने शिरकत किया।

हिमाचल के स्विमिंग खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमा शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन करके सरकारी रोजगार प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए केवल खेल में निपुणता ही नहीं, बल्कि सही मानसिकता और नेतृत्व गुण भी महत्वपूर्ण हैं।

आयोजन सचिव एडवोकेट गुलशन अंसारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 6 विभिन्न ग्रुप केटागेरी रहेगी। राज्य स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप के दौरान 25 मीटर, 50 मीटर ,100 मीटर फ्रीस्टाइल , बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न ब्लॉकों के 65 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story