पंचायत चुनाव : सोलन में द्वितीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण
सोलन, 27 मई (हि.स.)। ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 28 मई को द्वितीय चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थानों के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का समय सुबह 07.00 बजे से शाम 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि 28 मई को सोलन ज़िला की कुल 86 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में कुल 119744 मतदाता हैं। इनमें 61019 पुरुष तथा 58725 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए कुल 524 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (निर्वाचन) ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की 09 ग्राम पंचायतों में 11709 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 5993 पुरुष तथा 5716 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड धर्मपुर में द्वितीय चरण के निर्वाचन में मतदाताओं के लिए कुल 57 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में 11028 मतदाता हैं। इनमें 5639 पुरुष तथा 5389 महिला मतदाता हैं। विकास खण्ड कण्डाघाट में मतदाताओं के लिए कुल 52 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में 24848 मतदाता हैं। इनमें 12582 पुरुष तथा 12266 महिला मतदाता हैं। विकास खण्ड कुनिहार के मतदाताओं के लिए कुल 107 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में 41689 मतदाता हैं। इनमें 21407 पुरुष तथा 20282 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड नालागढ़ में द्वितीय चरण के निर्वाचन में मतदाताओं के लिए कुल 178 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों में 13978 मतदाता हैं। इनमें 7122 पुरुष तथा 6856 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के लिए कुल 55 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में 16492 मतदाता 28 मई को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 8276 पुरुष तथा 8216 महिला मतदाता हैं। विकास खण्ड सोलन के मतदाताओं के लिए कुल 75 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद 28 मई को ही वार्ड सदस्य, उप प्रधान व प्रधान पद के लिए मतगणना होगी तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।
मनमोहन शर्मा ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदान अवश्य करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा

