नवोदय विद्यालय नाहन में 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 15 अक्तूबर तक करें आवेदन
नाहन, 03 अक्टूबर (हि.स.)।पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में प्रवेश का मौका। 9वीं और 11वीं कक्षा की खाली सीटों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा-2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
यह जानकारी पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन की तिथि समाप्त हो रही थी, लेकिन विद्यार्थियों के हित को देखते हुए इसे बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया गया है।
इच्छुक छात्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

