धर्मशाला में 16-17 जुलाई को होने वाली कांग्रेस की अहम बैठक स्थगित

WhatsApp Channel Join Now


शिमला, 15 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में प्रस्तावित अहम बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक अब अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की व्यस्तता के कारण बैठक को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी। साथ ही सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति और नीतियों पर भी विचार-विमर्श प्रस्तावित था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। नई तारीख तय होने के बाद इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story