दो विशेषज्ञ रैडियोलॉजिस्ट डाक्टरों का तबादला

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 01 जुलाई (हि.स.)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने दो विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों (रैडियोलॉजिस्ट) के तबादले और प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) एम. सुधा देवी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विशेषज्ञ डाक्टरों को स्थानांतरित कर मंडी जिला के श्रीलाल बहादुर शास्त्री राजकीय मैडीकल कॉलेज नेरचौक में सेवाएं देने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इनमें डा. विक्रांत नेगी (रैडियोलॉजिस्ट) को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग जिला लाहुल-स्पीति से नागरिक अस्पताल गोहर जिला मंडी स्थानांतरित किया गया है और आगामी आदेशों तक नेरचौक मैडीकल कॉलेज में प्रतिनियुक्त किया गया है।

डा. नितिन कुमार (रैडियोलॉजिस्ट) को नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब जिला सिरमौर से नागरिक अस्पताल सुंदरनगर जिला मंडी स्थानांतरित करते हुए आगे नेरचौक मैडीकल कॉलेज में ही प्रतिनियुक्त किया गया है। सरकार ने दोनों चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालें और उचित माध्यम से विभाग को अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story