दूसरे नवरात्र पर माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़े श्रद्धालु, 13.87 लाख का चढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
दूसरे नवरात्र पर माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़े श्रद्धालु, 13.87 लाख का चढ़ावा


नाहन, 12 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन आज उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज को कुल 4900 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। इस दौरान मंदिर में कुल ₹ 13,87,260/- की नकद चढ़ावा राशि प्राप्त हुई।

गौरतलब है कि जिला सिरमौर में नाहन के समीप स्थित यह सिद्धपीठ उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। नवरात्रों के दौरान यहां हिमाचल सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

दूसरे नवरात्र पर भी सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। मंदिर प्रशासन व पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759562 Articles

Share this story