ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद, चालक गिरफ्तार


नाहन, 11 अक्टूबर (हि.स.)। डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद राशि बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है।

रविवार को डिटेक्शन सेल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक नंबर HP63F-1817 में चिट्टा ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरीपुल मुख्य सड़क पर उक्त ट्रक को रोककर तलाशी ली।तलाशी व पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने अपना नाम सूरज पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव एवं डाकघर गेहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टाऔर 37,500 रुपये नकद राशि बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में एन डी पी एस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story