जे बी टी भर्ती : चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 16 और 17 अक्टूबर को
नाहन, 12 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत प्रमाण पत्रों की जांच शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय नाहन में होगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व अपने मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु 16 एवं 17 अक्टूबर को शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, हिमाचली बोनाफाइड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य मूल दस्तावेजों तथा उनकी छायाप्रति के साथ समय पर कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

