गोपाष्टमी पर माता बाला सुंदरी गौशाला में विशेष आयोजन, डीसी प्रियंका वर्मा ने की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
गोपाष्टमी पर माता बाला सुंदरी गौशाला में विशेष आयोजन, डीसी प्रियंका वर्मा ने की पूजा-अर्चना


गोपाष्टमी पर माता बाला सुंदरी गौशाला में विशेष आयोजन, डीसी प्रियंका वर्मा ने की पूजा-अर्चना


नाहन, 17 नवंबर (हि.स.)। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर सोमवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने गौशाला पहुंचकर हवन एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा की और माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

गोपाष्टमी के अवसर पर माता बाला सुंदरी गौ सदन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौशाला पहुंचे और गौ सेवा के कार्यों में भाग लिया। इस दौरान हवन, पूजा-अर्चना और भजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि पशुधन हमारे जीवन और समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद देखने में आता है कि दूध देना बंद करने के बाद कई लोग गायों को सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गायों की उम्र के इस पड़ाव पर उनकी सेवा और देखभाल करना हमारा नैतिक दायित्व है। सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले पशुओं से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

उन्होंने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में 'तुला दान महादान', 'लव योर एनिमल्स' और 'एक गाय-एक परिवार' अभियान की शुरुआत की गई है। इन अभियानों के माध्यम से लोगों को गौ सेवा और पशु संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के तहत प्राप्त दानराशि गौशाला में पशुधन की देखभाल और अन्य आवश्यक कार्यों पर खर्च की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778442 Articles

Share this story