कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से चार पदों पर भर्ती
नाहन, 22 सितंबर (हि.स.)। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज सुतो कैफे, यशवंत विहार नाहन में 4 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि दो पद काॅन्टिनेंटल/चाइनीज शेफ तथा 2 पद स्वीपर/वेटर के भरे जाएंगे जिसके लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितंबर को प्रातः 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।
पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभियार्थी आवश्यक दस्तावेज जिसमें 10वीं/डिप्लोमा प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज दो फोटो तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 26 सितम्बर को कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इन पदों के लिए 13,750 से 14,500 रुपये वेतनमान प्रतिमाह दिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

