आईजीएमसी में भर्ती हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जाना हाल

WhatsApp Channel Join Now
आईजीएमसी में भर्ती हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जाना हाल


शिमला, 23 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में भर्ती करवाया गया। जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। सोमवार सुबह स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए वह अस्पताल पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उनसे भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति और उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह पठानिया पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। हाल ही में धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित हुआ था। सत्र की व्यस्तता के चलते वह अपना उचित स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करवा पाए थे। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमसी में उपचार के लिए पहुंचना पड़ा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story