अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि


नाहन, 16 अगस्त (हि.स.)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल माता कटासन द्वारा माजरा में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल भाजपा के संस्थापक होने के साथ ही भारत के महान नेता एवं उच्च कोटि के विचारक थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा और उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं जनसमस्याओं को लेकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story