अंतिम दिन सिरमौर में हुए 92 नामांकन
May 2, 2026, 19:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नाहन, 02 मई (हि.स.)। 17 मई को प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी नगर निगम निकायों के लिए मतदान होना है। इसी के चलते 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया चली हुई थी जो आज 3 बजे सम्पन्न हो गई। इस नामांकन प्रक्रिया में तीन दिनों में 92, नामांकन दाखिल किए गए जिनमें 31 नाहन नगर परिषद में, 40 पोटा नगर परिषद के लिए और 21 नगर पंचायत राजगढ़ में दाखिल हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि आज शहरी निकायों चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और जिला में कुल 92 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनकी 4 मई को जॉच की जाएगी और 6 मई तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

