जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी

WhatsApp Channel Join Now


हमीरपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। रविवार देर शाम को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परिषद के कुल 19 वार्डों में से 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

इन अनारक्षित वार्डों में वार्ड-5 जंगलरोपा, वार्ड-7 चमनेड, वार्ड-12 करेर, वार्ड-14 झंझयाणी, वार्ड-15 दांदड़ू और वार्ड-19 सपड़ोह शामिल हैं।

वार्ड-1 बीड़-बगेहड़ा और वार्ड-17 मालग अनुसूचित जाति तथा वार्ड-18 अमलैहड़ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है।

वार्ड-2 पनोह, वार्ड-3 दरोगण पत्ती कोट, वार्ड-4 उहल, वार्ड-10 जाहू और वार्ड-16 लहड़ा महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

वार्ड-6 ताल और वार्ड-13 बिझड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

वार्ड-8 बधाणी, वार्ड-9 धमरोल और वार्ड-11 महल अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story