सिरमौर में जिप चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा : विधायक सुखराम चौधरी

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 17 मई (हि.स.)। पांवटा साहिब में स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद विधायक सुखराम चौधरी रविवार को लोगों के बीच पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि सिरमौर जिला में भाजपा मजबूत स्थिति में है और बांदा, होटा, शिलाई सहित हर क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।

सुखराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 3 सालों में प्रदेश की जनता परेशान रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचायत और जिला परिषद चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच सरकार की नाकामियों को रख रहे हैं और जनता का भारी समर्थन पार्टी को मिल रहा है।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा सिरमौर जिला में बड़ी जीत दर्ज करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story