शिलाई में जिला परिषद चुनाव में लगेगा चौका, जनता देगी जवाब : बलदेव तोमर

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 08 मई (हि.स.)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार जिला परिषद चुनाव में भाजपा चौका लगाएगी और जनता पिछले तीन वर्षों का जवाब वोट के माध्यम से देगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है। सड़कों, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बलदेव तोमर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, जिसके चलते अब लोग बदलाव का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि शिलाई क्षेत्र की जनता इस बार भाजपा प्रत्याशियों को भारी समर्थन देकर नया संदेश देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story