जिला परिषद सिरमौर पर भाजपा का हुआ कब्जा, शिवानी अध्यक्ष और बलदेव भंडारी बने उपाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
जिला परिषद सिरमौर पर भाजपा का हुआ कब्जा, शिवानी अध्यक्ष और बलदेव भंडारी बने उपाध्यक्ष


नाहन, 23 जून (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहनमें मंगलवार को जिला परिषद की गठन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। जिला में 17 वार्ड हैं जिनमे 13 भाजपा समर्थित,3 कांग्रेस समर्थित और एक निर्दलीय है। इनमे से भाजपा के 13 सदस्य चुनाव प्रक्रिया के लिए उपस्तिथ हुए और सर्व सम्मति से ददाहू वार्ड से शिवानी को अध्यक्ष और पच्छाद से बलदेव भंडारी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उसके बाद उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहाकि कि यह जीत केवल दो व्यक्तियों की जीत नहीं है, बल्कि सिरमौर की जनता के विश्वास, विकास और सुशासन के प्रति आस्था की जीत है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषद चुनावों में जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और कुशासन से पूरी तरह निराश हो चुकी है। सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचित होना आने वाले राजनीतिक परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है।

इस अवसर पर सांसदसुरेश कश्यप कहाकि प्रदेश में हुए पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को लगातार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। यह दर्शाता है कि आम जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति के साथ खड़ी है। कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी, विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक अव्यवस्था से जूझ रहा है।

नव निर्वाचित जिला परिषद् अध्यक्ष शिवानी ने कहाकिग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story