जिला मंडी भारोत्तोलन संघ का नया कार्यकारिणी गठन, कुलदीप सिंह गुलरिया बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
जिला मंडी भारोत्तोलन संघ का नया कार्यकारिणी गठन, कुलदीप सिंह गुलरिया बने अध्यक्ष


मंडी, 02 नवंबर (हि.स.)। जिला मंडी भारोत्तोलन संघ और हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष शिवदत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें चुनाव अधिकारी अमित शर्मा की देखरेख में सर्वसम्मति से वर्ष 2026- 2030 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया के तहत कुलदीप सिंह गुलेरिया को अध्यक्ष, मोहित चुघ व संजीव कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष, मैडम अनुपमा राणा को सचिव, प्रशांत कुमार व नितिश कपूर को सह-सचिव, तथा मैडम दीपिका शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि सुमन कुमारी, सुशील सेन, अंतिम कुमार और साक्षी चंदेल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी के प्रतिनिधि लुकेश शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश राज्य भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप सिंह गुलरिया ने अपना संदेश देते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भारोत्तोलन खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से घोषणा की कि नवंबर महीने में डी.ए.वी. स्कूल मंडी में अस्मिता खेलो इंडिया लीग' का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने सभी चयनित सदस्यों को बधाई देते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्य करने का अनुरोध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story