राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए ऑडिशन एवं चयन 21 को

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2027 की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए जिला हमीरपुर के दलों के चयन हेतु 21 नवंबर को सुबह 9 बजे सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में ऑडिशन लिए जाएंगे।

जिला युवा अधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2027 की 5 प्रतियोगिताओं- समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन तथा चित्रकारी के लिए जिला हमीरपुर के प्रतिभागियों का चयन किया जाना है। ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ विषय पर आधारित इन प्रतियोगिताओं के लिए 15 से 29 आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष पात्र हैं। लोक नृत्य और लोक गायन की अवधि 5 से 8 मिनट की रखी गई है। इनके दल में प्रतिभागियों की संख्या कम से कम 10 होनी चाहिए। दल के स्पोर्टिंग स्टाफ में 3 सदस्य हो सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो सकती है। नुक्कड़ नाटक की अवधि अधिकतम 7 मिनट और प्रतिभागियों की संख्या 10 तक रखी गई है। ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ विषय पर कविता लेखन में 2 प्रतिभागी भाग ले सकते हैं तथा इसकी अवधि 90 मिनट रहेगी। इसी विषय पर चित्रकारी प्रतियोगिता की अवधि 6 घंटे होगी।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक युवा निर्धारित प्रपत्र पर अपने पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र और विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करके जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में या ईमेल डीवाईएसएसओ-एचएएम-एचपी एट द रेट एनआईसी.इन dysso-ham-hp@nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776237 Articles

Share this story