मंडी के जंगमबाग भूस्खलन हादसे में युवा कांग्रेस के कर्मठ नेता राहुल मंडयाल का दुखद निधन

WhatsApp Channel Join Now
मंडी के जंगमबाग भूस्खलन हादसे में युवा कांग्रेस के कर्मठ नेता राहुल मंडयाल का दुखद निधन


मंडी, 3 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिला के जंगमबाग में हुए भूस्खलन हादसे में युवा कांग्रेस के कर्मठ नेता राहुल मंडयाल के निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल मंडयाल का इस तरह असमय बिछड़ जाना कांग्रेस परिवार और पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल मंडयाल उनके लिए छोटे भाई के समान था और युवा कांग्रेस का समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ता था। उनके असमय निधन से कांग्रेस परिवार को गहरी क्षति पहुंची है। राहुल की यादें सदैव दिलों में जीवित रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story