जनगणना के कार्य में सभी करें सहयोग : गंधर्वा राठौड़

WhatsApp Channel Join Now
जनगणना के कार्य में सभी करें सहयोग : गंधर्वा राठौड़


हमीरपुर, 06 मई (हि.स.)। उपायुक्त एवं जिला हमीरपुर की प्रधान जनगणना अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे भारत की 16वीं जनगणना की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग करें, ताकि जिला की जनसंख्या का सही डाटा सामने आ सके। उपायुक्त ने बताया कि जिला हमीरपुर में भी जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मकानों की गणना एवं सूचीकरण किया जाएगा। इसके लिए जनगणना अधिकारी 16 जून से 15 जुलाई तक घर-घर दस्तक दंेगे। उपायुक्त ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसके पहले चरण में एक जून से 15 जून तक लोगों के पास स्व-गणना का विकल्प भी रहेगा। इस अवधि के दौरान लोग स्वयं भी सेल्फ एन्यूमरेशन यानि स्व-प्रगणना पोर्टलse.census.gov.inएसई.सेन्सस.जीओवी.इन पर ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि अगर स्व-प्रगणना पोर्टल पर लोग पहले ही स्वयं अपनी जानकारी भरेंगे तो उससे जनगणना की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी तथा इसमें गलती की आशंका भी नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से एक जून से 15 जून तक इस सुविधा का लाभ उठाने तथा अपना डाटा स्वयं भरने की अपील भी की, ताकि जनगणना की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story