हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए कहानी-कथन आधारित शिक्षण कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए कहानी-कथन आधारित शिक्षण कार्यशाला आयोजित


हमीरपुर, 09 मई (हि.स.)। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के विकास नगर परिसर में शिक्षकों के लिए “कहानी-कथन को शिक्षण का प्रभावी माध्यम” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन और रचनात्मक शिक्षण विधियों से परिचित करवाना था, ताकि कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, प्रभावशाली और विद्यार्थियों के लिए अर्थपूर्ण बनाया जा सके।

कार्यशाला का संचालन रिसोर्स पर्सन जगतंबा देवी एवं वेगा शर्मा ने किया। उन्होंने शिक्षकों को कहानी-कथन की कला के माध्यम से शिक्षण को जीवंत और सहभागितापूर्ण बनाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

रिसोर्स पर्सन्स ने बताया कि कहानियां विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, संवाद कौशल, रचनात्मकता और भावनात्मक जुाव को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में लगभग 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं तथा सहभागात्मक सत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने नई शिक्षण तकनीकों को सीखने के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। विद्यालय प्रशासन ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए रिसोर्स पर्सन्स का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story