नगर पंचायत भोरंज की मतदाता सूचियों में दर्ज करवाएं अपने नाम

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 20 मार्च (हि.स.)। एसडीएम एवं नगर पंचायत भोरंज के प्रशासक शशिपाल शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत भोरंज के सभी सात वार्डों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान नए पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जाएंगे। इसकी अर्हक तिथि एक अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

एसडीएम ने बताया कि एक अप्रैल 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियां आम जनता के निरीक्षण के लिए एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय में उपलब्ध हैं। जिन पात्र लोगों के नाम इनमें दर्ज नहीं हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रपत्र-4 में अपने आवेदन तहसीलदार भोरंज के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story