वृद्धजनों का हुआ सम्मान और भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ वातावरण

WhatsApp Channel Join Now
वृद्धजनों का हुआ सम्मान और भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ वातावरण


मंडी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल ने शुक्रवार को हिमाचल धाम आश्रम गागल में श्रद्धा पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रवीन कपिला ने ओम नमः शिवाय भजन के साथ की। इसके बाद उन्होंने नमन करूं गुरु आपको, श्वासों में बस जाओ, मां कहना आसान है लेकिन मुश्किल मां का मिलना, करले मां को प्रणाम अपने पिता को प्रणाम तथा इक दिन रोवोगे चीख पुकार के जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर माता-पिता और गुरु के प्रति अगाध श्रद्धा भाव प्रकट किया, जिससे उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो गए। भजनों के उपरांत पवित्र ओम का उच्चारण किया गया और गुरु प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से आरती संपन्न हुई।

कार्यक्रम का सबसे मुख्य और प्रेरणादायी आकर्षण आश्रम के वृद्धजनों का सम्मान समारोह रहा, जिसमें 8 वयोवृद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान सबसे अधिक 102 वर्ष की आयु वाले नंदलाल सैनी को विशेष रूप से सम्मानित किया। आश्रम के वृद्धजनों के चरण पखारकर (पांव धुलाकर) उन्हें कंबल, शॉल, हार भेंट किए और मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story