विश्वकर्मा मंदिर मंडी में धूमधाम से मनाया 75वां श्री विश्वकर्मा दिवस समारोह

WhatsApp Channel Join Now
विश्वकर्मा मंदिर मंडी में धूमधाम से मनाया 75वां श्री विश्वकर्मा दिवस समारोह


मंडी, 09 नवंबर (हि.स.)। भगवान विश्वकर्मा विश्व के सबसे पहले और श्रेष्ठ शिल्पी रहे हैं। मजदूर से लेकर चीफ इंजिनियर तक उनकी पूजा और अराधना करते हैं। श्री विश्वकर्मा सभा मंडी की ओर से 75वां विश्वकर्मा दिवस का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर मंडी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर शिल्पम जगतम जीवनम की अवधारणा को लेकर कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा पूजन के अलावा हवन, ध्वजारोहण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भजन मंडली के द्वारा हुनमान चालिसा , रामचिरत मानस की चौपाइयों के अलावा विश्वकर्मा के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्यअतिथि ने ध्वजारोहण की रस्म में भाग लेने के अलावा भजन कीर्तन का भी श्रवण किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि श्री विश्वकर्मा जी विश्व के प्रथम और महान शिल्पी रहे हैं। आज भी एक आम मजदूर से लेकर मुख्यअभियंता तक उनकी पूजा और अराधना कर उन्हें मानते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा ऐसे हैं जो जाति धर्म की बेड़ियों को तोड़कर हर वर्ग के कामगारों को एक मंच पर लाते हैं। इस अवसर पर विश्वकर्मा सभा के महासिचव पृथ्वीराज धीमान ने बताया कि बीते 75 सालों से मंडी में श्री विश्वकर्मा दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कौल सिंह ठाकुर भले ही सत्ता में रहे या विपक्ष में वे हर साल विश्वकर्मा दिवस समारोह के आयोजन में शिरकत करते रहे हैं। मंडी में विश्कर्मा मंदिर के निर्माण में औी भूमि आदि उपलब्ध करवाने में उनका विशेष योगदान रहा है। इ

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story