भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से की शिष्टाचार भेंट


हमीरपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद सोनी ने रविवार को अपनी टीम के साथ समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रो. धूमल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे पर निर्भर करती है।

विनोद सोनी ने धूमल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कौशल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, परिवहन प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक जोगिंदर सिंह, हरनाम सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, सतीश कुमार, रघुवीर सिंह, राकेश बिट्टू, संजीव शर्मा और दिनेश पटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story