प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने खरगे से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने खरगे से की मुलाकात


शिमला, 24 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विनय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि नीट पेपर लीक मामले को प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं को जिलावार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा सभी जिलों में जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। प्रेस वार्ताओं, जनसभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story