नाहन के सुशांत ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया 659 वां रैंक

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 07 मार्च (हि.स.)। सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के होनहार युवा सुशांत चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। सुशांत ने कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी में 659वां रैंक हासिल किया है।

नाहन विकास खंड की देवका पुडला पंचायत से संबंध रखने वाले सुशांत ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से (बीए ऑनर्स) पूरी की है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि साधारण और शिक्षित है। उनके पिता भूपेंद्र सिंह उच्च शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता ममता देवी गृहिणी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story