युवा नशे से बचे ओर राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान दे : इशांत जसवाल
ऊना, 04 अगस्त (हि.स.)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत जिला ऊना की ओर से क़ृषि विज्ञान केन्द्र ऊना में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप मंगलवार को संपन्न हुआ। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, करियर जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। बूटकैंप के दौरान ब्रह्मकुमारी अध्यात्मिक संस्था के प्रशिक्षकों ने योग और ध्यान सत्र आयोजित किए। वहीं विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं, व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल, करियर मार्गदर्शन और सामुदायिक नेतृत्व जैसे विषयों पर जानकारी दी।
इस शिविर मे पहले दिन की गतिविधियों में ज़िला आयुष अधिकारी डॉक्टर किरण द्वारा कैंप का उद्घाटन के उपरांत सभी प्रतिभागीयों को ट्रिपल आईटी ऊना का एक ज्ञानवर्धक स्टडी टूर करवाया गया। वहाँ डाक्टर सोनू द्वारा युवाओं को ट्रिपल आईटी ऊना द्वारा संचालित कोर्स ओर उसमे दाखिले संबंधित जानकारी दी गयी। दोपहर बाद सेशन मे एडवोकेट शिखा द्वारा महिलाओं के अधिकारों पर एक जानकारीपूर्ण सेशन लिया गया।
दूसरे दिन की शुरुआत् योग और प्राणायाम के सेशन से की गयी। उसके बाद ऊना के फायर स्टेशन ऑफिसर द्वारा फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन पर जागरूकता सेशन, जिसमें आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया पर ध्यान दिया गया। फिर ब्रह्माकुमारीज़ गगरेट सेंटर की इंचार्ज सुश्री रजनी शर्मा द्वारा लीडरशिप डेवलपमेंट सेशन, जिसमें दिलचस्प लेक्चर और टीम-बिल्डिंग गेम्स शामिल थे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त जिलाधीश इशांत जसवाल मुख्यातिथि के रूप मे उपस्तिथ रहे व विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समृति चिन्ह और सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन मे उन्होंने युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से बचने ओर राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे जिला नोडल अधिकारी लिली ठाकुर, आकाश भारद्वाज, अंकुश कौशल, अंकिता, आरुषि, सन्नी बग्गा का विशेष योगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

