प्रेस क्लब हरोली को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए 51 हजार रुपये, क्लब ने जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
प्रेस क्लब हरोली को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए 51 हजार रुपये, क्लब ने जताया आभार


ऊना, 20 फ़रवरी (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा प्रेस क्लब हरोली को सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 51,000 रुपये की राशि भेंट किए जाने पर क्लब ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। यह राशि क्लब की जनहित से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेस क्लब हरोली के प्रधान नारायण प्रभाकर, नवीन महे और नितीश शर्मा को चेक भेंट करते हुए क्लब की सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रेस क्लब हरोली द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लब भविष्य में भी इसी तरह समाज के लिए काम करता रहेगा।

इस मौके पर प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष नारायण प्रभाकर ने उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहयोग क्लब के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि क्लब अपने सामाजिक दायित्वों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाता रहेगा और समाज हित के कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रेस क्लब हरोली द्वारा जल्द ही एक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। क्लब का कहना है कि इस तरह की पहल से जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रेस क्लब हरोली के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए उनका आभार जताया। आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, अध्यक्ष नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महेश, राजन चब्बा, एम.आर. पाठक, अश्वनी प्रभाकर, नितीश शर्मा, राजीव राणा, नरेश सिंघा, सुलिंदर चोपड़ा और पंकज चोपड़ा शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story