रिया भाटिया को हर साल मिलेंगे 12 हजार, एनएमएमएस स्कॉलरशिप किया क्लीयर

WhatsApp Channel Join Now
रिया भाटिया को हर साल मिलेंगे 12 हजार, एनएमएमएस स्कॉलरशिप किया क्लीयर


ऊना, 27 अप्रैल (हि.स.)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टक्का की नौवीं कक्षा की छात्रा रिया भाटिया ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

रिया की इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है। रिया की इस उपलब्धि के लिए सोमवार को स्कूल प्रधानाचार्य बलविंद्र कुमार ने उसे सम्मानित किया।

स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि इस परीक्षा को पास करने के बाद अब रिया भाटिया को जमा दो कक्षा तक अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली यह राशि सीधे छात्रा के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगी, जिससे वह बिना किसी आर्थिक बाधा के उच्च शिक्षा का सपना पूरा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन द्वारा ये स्कॉलरशिप विशेष रूप से गरीब और मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है ताकि मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई वित्तीय कारणों से प्रभावित ना हो पाए। रिया की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story