6 हजार में खरीद लिया 2500 का डस्टबिन, पंचायत प्रधान और सचिव पर केस

WhatsApp Channel Join Now

ऊना, 14 मई (हि.स.)। थाना अंब के तहत ग्राम पंचायत लडोली में कथित वित्तीय अनियमितताओं और ग्राम सभा कार्यवाही रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षरों के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज होने के वाद चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक की गृह पंचायत सुर्खियों में आ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लडोली समिति के अध्यक्ष एवं बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा द्वारा थाना अंब में दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2016 में पंचायत द्वारा खरीदे गए 28 कूड़ेदानों की खरीद में भारी अनियमितताएं बरती गईं। शिकायत के अनुसार पंचायत ने प्रति कूड़ेदान 6000 रुपये के हिसाब से कुल 1 लाख 68 हजार रुपये खर्च किए, जबकि कूड़ेदान की वास्तविक कीमत करीब 2500 रुपये प्रति कूड़ेदान आंकी गई। जांच में करीब 98 हजार रुपये के गोलमाल की बात सामने आई।

इसके अलावा 24 अप्रैल 2016 को आयोजित ग्राम सभा की कार्यवाही रजिस्टर में कुछ लोगों के कथित फर्जी हस्ताक्षर करवाने के आरोप भी लगाए गए थे। मामले की प्रारंभिक जांच तत्कालीन पंचायत निरीक्षक द्वारा की गई, जिसमें तत्कालीन प्रधान , पंचायत सचिव तथा तकनीकी सहायक को अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार पाया गया था।

बताया जा रहा है कि मामले में जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय तथा उपमंडल अधिकारी अंब स्तर पर भी जांच हुई थी। फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया ब संबंधित ग्रामीणों से पुछताछ में कारवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर फर्जी पाए गए ।

मामले की पुष्टि करते हुए बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा ने बताया कि बिकास कार्यों लिए खरीद फरोख्त में कथित हेराफेरी ब कारवाई रजिस्टर में फर्जी हाजरी लगाने के मामले में तत्कालीन प्रधान ,सचिव ब तकनीकी के खिलाफ़ थाना अंब में शिकायत की गई है।डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत के वाद मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story