प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे कार्यकाल पर हरोली में हवन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे कार्यकाल पर हरोली में हवन


ऊना, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में बुधवार को हरोली में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरोली ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सतीश ठाकुर(छोटू) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने हवन में आहुति डालकर देश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की के खुशहाल जीवन, समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

ग्राम पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबसे लंबे कार्यकाल का यह अवसर देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और क्षेत्र की सुख.समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story