ऊना में 28,292 मतदाता करेंगे स्थानीय निकाय के लिए मतदान

WhatsApp Channel Join Now
ऊना में 28,292 मतदाता करेंगे स्थानीय निकाय के लिए मतदान


ऊना, 16 मई (हि.स.)। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के अंतर्गत जिला ऊना की नगर पंचायत गगरेट, अम्ब, टाहलीवाल तथा नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा एवं संतोषगढ़ में 17 मई (रविवार) को कुल 28,292 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 14,197 पुरुष तथा 14,094 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि एक थर्ड जेंडर मतदाता भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उन्होंने आज(शनिवार) को जिला में विभिन्न शहरी निकायों में स्थापित मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के उपरांत उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। मतगणना संबंधित शहरी निकाय कार्यालय में सम्पन्न होगी। जिले के 6 शहरी निकायों में कुल 48 वार्ड हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए 49 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी वार्ड में 1-1 मतदान है किंतु अंब के वार्ड नं 6 में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं । प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीसी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर 6-6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें तैनात की गई हैं। इस तरह 49 पोलिंग बूथों पर कुल 294 अधिकारी एवं कर्मचारी मतदान प्रक्रिया के सुचारू निष्पादन के लिए तैनात रहेंगे। जिला प्रशासन के पास कुल 108 ईवीएम उपलब्ध हैं। निर्धारित संख्या में मशीनों का उपयोग मतदान केंद्रों पर किया जाएगा, जबकि शेष को रिजर्व रखा जाएगा ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

ऊना जिला के शहरी निकायों में सबसे अधिक मतदाता नगर परिषद संतोषगढ़ में है यहां कुल 7,775 मतदाता हैं जिनमें 3,955 महिला मतदाता और 3,820 पुरुष मतदाता है। वहीं सबसे कम मतदाता नगर पंचायत गगरेट में हैं। यहां कुल 2,680 मतदाता हैं जिनमें 1,334 महिला और 1,346 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में 6,338 मतदाता हैं, जिनमें 3,097 महिला और 3,241 पुरुष मतदाता हैं। नगर पंचायत अंब में कुल 5,575 मतदाता हैं जिनमें 2,754 महिला और पुरुष 2,820 पुरुष हैं जबकि एक थर्ड जेंडर मतदाता है। नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल 2,875 मतदाता हैं, जिनमें 1,419 महिला और 1,456 पुरुष मतदाता हैं। नगर पंचायत दौलतपुर चैक में कुल 3,049 मतदाता हैं जिनमें 1,535 महिला और 1,514 पुरुष मतदाता हैं।

नगर पंचायत दौलतपुर चैक में वार्ड 1 का मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला(रामापा) वार्ड 2 में, वार्ड 2 का मतदान केंद्र पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला (राप्रापा)दौलतपुर चैक, वार्ड 3 का मतदान केंद्र वार्ड 5 में स्थित राप्रापा अप्पर बाड़ी, वार्ड 4 का मतदान केंद्र सराये भवन पुखर, वार्ड 5 का सराये बेहली , वार्ड 6 का सराये भवन, वार्ड 7 का मतदान केंद्र राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चैक में बनाया गया है।

इसी तरह नगर पंचायत अंब में वार्ड नं 1(पोलियां जस्वालां) का मतदान केंद्र सामुदायिक भवन पोलियां जस्वालां, वार्ड 2 (अंब 1) का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) अंब कमरा 19, वार्ड 3(अंब 2) का रावमापा अंब कमरा नं 23, वार्ड 4 हीरा नगर 1 का महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब (कमरा नं 3), वार्ड 5 हीरा नगर 2 का महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब (गल्र्ज काॅमन रूम), वार्ड 6 अदर्श नगर का महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में केवल पुरुषों के लिए ( गल्र्ज काॅमन रूम से आगे वाला कमरा) तथा महिलाओं के लिए(एनएसएस कमरा), वार्ड 7 प्रताप नगर 1 का राजकीय प्राथमिक पाठशाला(राप्रापा) अंब बेला( 5वीं कक्षा वाला कमरा, वार्ड 8 प्रताप नगर 2 का राप्रापा अंब बेला में कक्षा चैथी का कमरा तथा वार्ड 9 प्रताप नगर 3 का अम्बेडकर भवन में बनाया गया है।

नगर पंचायत गगरेट में वार्ड नं. 1 के लिए अस्थाई, नजदीक टयूवबैल नं 48, वार्ड 2 का स्थाई सामुदायिक भवन वार्ड नं 2, वार्ड 3 का स्थाई भवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाना (रावमाप्रा) कलोह(गगरेट), वार्ड 4 का अस्थाई नजदीक टयूवबैल नं 95, वार्ड 5 का स्थाई भवन रावमापा गगरेट, वार्ड 6 का स्थाई सामुदायिक भवन वार्ड नं 6 और वार्ड 7 का स्थाई सामुदायिक भवन, वार्ड नं 7 में बनाया गया है।

नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में वार्ड नं 1 का डीआईसी भवन मैहतपुर, वार्ड 2 का पटवारखाना भवन मैहतपुर, वार्ड 3 का सामुदायिक भवन नजदीक राधे श्याम मंदिर, वार्ड 4 का नगर परिषद सराये वार्ड न. 4, वार्ड 5 का नगर परिषद वार्ड नं. 2 का आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं. 5 में, वार्ड 6 का रावमापा बसदेहड़ा वार्ड नं 9, वार्ड 7 का नगर परिषद सराये वार्ड नं 4, वार्ड 8 का राप्रापा बसदेहड़ा और वार्ड 9 का रावमापा बसदेहडा में है।

नगर परिषद संतोषगढ़ में वार्ड 1 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा)(छात्रा) संतोषगढ़, वार्ड 2 का राप्रापा जट्टपुर संतोषगढ़, वार्ड 3 का पीएम श्री वीजीएम रावमापा (छात्र) संतोषगढ़, वार्ड 4 का राप्रापा(छात्र) संतोषगढ़, वार्ड 5 का रेहन बसेरा भवन संतोषगढ़, वार्ड 6 का राप्रापा(छात्रा) संतोषगढ़, वार्ड 7 का हाइड्रोलाॅजी कार्यालय संतोषगढ़, वार्ड 8 का सोमेश्वर मंदिर संतोषगढ़ और वार्ड 9 का सराये कुजा मंदिर संतोषगढ़ में है।

नगर पंचायत टाहलीवाल में वार्ड 1 का स्थायी, सराये मानुवाल सड़क वार्ड नं 1, वार्ड 2 का स्थायी आंगनवाड़ी भवन वार्ड नं. 2 नेस्ले इंडिया के समीप, वार्ड 3 का स्थायी सराय भवन वार्ड नं 3, वार्ड 4 का स्थायी राप्रापा टाहलीवाल वार्ड नं 5 पूर्व की तरफ, वार्ड 5 का स्थायी प्राथमिक राजकीय स्कूल टाहलीवाल वार्ड नं 5 दक्षिण की तरफ, वार्ड 6 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां वार्ड नं 2 तथा वार्ड 7 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंगल कलां वार्ड नं 2 शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story