राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिले युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिले युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल


राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिले युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल


ऊना, 29 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने रविवार को चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अखिल अग्निहोत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। राज्यपाल के साथ हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

मुलाकात के दौरान अखिल अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने राज्यपाल के साथ हुई बातचीत को सकारात्मक और सार्थक बताया। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि राज्यपाल प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख होने के नाते विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों से जुड़े लोगों के साथ संवाद करते हैं। उन्होंने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुलाकात के लिए समय निकालने और आत्मीयता के साथ बातचीत करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संवाद, आपसी समन्वय और विचारों का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और बहुमूल्य समय के लिए आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story