ऊना में 160 मरीजों की निःशुल्क जांच

WhatsApp Channel Join Now
ऊना में 160 मरीजों की निःशुल्क जांच


ऊना, 12 सितंबर (हि.स.)। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से शनिवार को केशव भवन, ऊना में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शहर के आईटीआई रोड स्थित केशव भवन में आयोजित शिविर में रोटरी आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। टीम का नेतृत्व डॉ. अनिल काकड़े ने किया। शिविर में कुल 160 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें 15 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जबकि 30 मरीजों को कोर्निया क्लीनिक के लिए विशेषज्ञ ओपिनियन की सलाह दी गई। 20 मरीजों में रिफ्रैक्शन यानी दृष्टि दोष पाया गया। इसके अलावा 10 मरीजों में ग्लूकोमा (काला मोतिया) और 10 मरीजों में रेटीना संबंधी समस्या सामने आई। वहीं, 75 मरीजों की सामान्य नेत्र जांच की गई। शिविर के दौरान सभी मरीजों को समिति की ओर से नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

अभावग्रस्त और जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मे भी उपलब्ध करवाए गए। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की आगे की उपचार प्रक्रिया के लिए भी आवश्यक मार्गदर्शन किया गया।

डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष डॉ. हेमराज शर्मा ने बताया कि समिति की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं जनसेवा से जुड़े शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना समिति के सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने नेत्र जांच शिविर में सेवाएं प्रदान की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story