डिप्टी सीएम के टूर प्रोग्राम में बदलाव, अब 24 को आएंगे

WhatsApp Channel Join Now
डिप्टी सीएम के टूर प्रोग्राम में बदलाव, अब 24 को आएंगे


ऊना, 23 सितंबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हरोली दौरे में बदलाव हुआ है। अब वे 24 सितंबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जबकि पहले उनका कार्यक्रम 23 सितंबर को था। जारी संशोधित टूर कार्यक्रम के अनुसार वह भदसाली हार में आयोजित “छिंज मेले” के समापन समारोह में 24 सितंबर को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से आयोजित होगा।

नये कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 23 सितंबर को शाम 4 बजे सिरमौर के मैना बाग से सड़क मार्ग से सुंदरनगर के लिए रवाना होंगे और उनका रात्रि ठहराव जेएसवी रेस्ट हाउस सुंदरनगर में होगा। 24 सितंबर को सुबह 11:10 बजे सुंदरनगर से नाचन के लिए रवाना होकर वे सुबह 11:30 बजे जिला स्तरीय नलवाड़ मेला खयोर-2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे नाचन से भदसाली हार, ऊना के लिए रवाना होंगे। जहां बाबा बोदल शाह दंगल कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत भदसाली (बड़ा हार), तहसील हरोली में आयोजित छिंज मेले के समापन समारोह में भाग लेंगे।

समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री भदसाली हार से गोंदपुर जयचंद के लिए रवाना होंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव होगा। 25 सितंबर की सुबह 7:30 बजे मुकेश अग्निहोत्री गोंदपुर जयचंद से शिमला के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे होटल हॉलिडे होम, शिमला पहुंचने के बाद वह हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) के निदेशक मंडल की 164वीं बैठक तथा एचपी सिटी ट्रांसपोर्ट एंड बस स्टैंड्स मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के निदेशक मंडल की 73वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story