जयराम की मुकेश पर चुटकी, बोले पहले ड्रग पार्क का विरोध करते थे और अब श्रेय लेने की होड़

WhatsApp Channel Join Now
जयराम की मुकेश पर चुटकी, बोले पहले ड्रग पार्क का विरोध करते थे और अब श्रेय लेने की होड़


ऊना, 10 जून (हि.स.)। ऊना जिला के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नें बुधवार को पोलियां में बना रहें बल्क ड्रग पार्क का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट राष्ट्र हित का प्रोजेक्ट है व पूरे देश में ऐसे तीन बल्क ड्रग पार्क केंद्र की मोदी सरकार नें स्वीकृत किए थे जिनमे से एक गुजरात एक तेलंगाना व एक हिमाचल प्रदेश के हरोली में लग रहा है परन्तु चिंता का विषय यह है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी यहां पर धरातल पर काम शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार नें इतनी देरी की है।

उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ लेबल करने का काम शुरू हुआ है व अभी भी फारेस्ट क्लीयरेंस नहीं हों पाई है ऐसे में यह प्रोजेक्ट देरी से पूरा होगा जिससे की न केबल ओद्योगिकरण को समय लगेगा वही रोजगार के अवसर भी देरी से उपलब्ध हों पाएंगे।

जयराम ठाकुर ने मौजूदा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के खिलाफ थे वह यह बोलते थे क‍ि यहां पर भालू रहते है आज वही लोग इस प्रोजेक्ट का श्रेय लेने की होड़ में है। जबकि सब जानते है की किसने इस प्रोजेक्ट को रुकवाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कोर्ट में केस करवाए थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के सबसे लम्बे कार्यकाल पूरा करने का रिकार्ड भी नरेंद्र मोदी के नाम लगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से धन्यवाद करते हुए कहा कि बल्क ड्रग पार्क मोदी सरकार की देन है। इस अवसर पर उनके साथ एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार एव वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव राणा सहित अन्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Share this story