पत्रकार की माता का निधन, सीएम ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
पत्रकार की माता का निधन, सीएम ने जताया शोक


ऊना, 10 नवंबर (हि.स.)। प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष नारायण प्रभाकर की माता कांता रानी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार तड़के करीब चार बजे अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। स्वर्गधाम टाहलीवाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे नारायण प्रभाकर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कांता देवी के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रेस क्लब हरोली के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, सचिव नवीन महे, सुलिंदर चोपड़ा, पंकज चोपड़ा, नीतीश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजीव दत्ता, अश्वनी प्रभाकर, नगर पंचायत टाहलीवाल की अध्यक्षा निरंजना राणा, उपाध्यक्ष राज कुमार इत्यादि ने शोक व्यक्त करते हुए दुःखी परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story